Events and Activities Details
Event image

NSS CAMP DAY-3 (Dated:- 28/04/2022)


Posted on 30/04/2022

राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं द्वारा गांव बसताड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया | स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य नरेश सिंह ने किया स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणवासियों को स्वास्थय एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया| उन्होंने ग्रहणियो को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जहां साफ सफाई होती है वहां ईश्वर का वास होता है | हमें प्रतिदिन अपने आस-पास की साफ-सफाई करनी चाहिए तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि खतरनाक बिमारियो से बचाव किया जा सके | इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने आस-पास लगे पेड़ पौधे को पानी दिया | एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा ने छात्राओ को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन काल में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए |