| Events and Activities Details | 
		
			
                                          
                                         
                                        NSS CAMP DAY-2 (Dated:- 27/04/2022)
                                         
                                        Posted on 30/04/2022     
                                         
                                                  
                                        राजकीय महिला महाविद्यालय घरौंडा में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस शिविर के दूसरे दिन कॉलेज प्राचार्य नरेश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वयं सेविकाओं को समाज व देश के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी | अपने संबोधन में उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्रामीण स्तर पर पहल करने का आह्वान किया व स्वयंसेविकाओ को रचनात्मक विचारों को क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया।राष्ट्र विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने में हम सभी महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को और अधिक प्रगति के मार्ग पर आगे ले जा सकते हैं |
मंच संचालक कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अनुराधा द्वारा किया गया ।एन.एस.एस. शिविर में रेडक्रॉस की प्रवक्ता डॉ0 नीना ने प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी | उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की रोड एक्सीडेंट पर हर किसी को प्राथमिक उपचार की जानकारी होनी चाहिए ताकि फर्स्ट ऐड तरीके को अपनाकर मरीज की जान बचाई जा सके |उन्होंने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस तक कैसे सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी | इस अवसर पर डॉ0 श्रुति, डॉ0 विक्रम सिंह, श्री पवन कुमार, प्रो पूजा, डॉ सतीश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे |                             
                                                                           
                                     |